अगर
आपके कंप्यूटर में माइक्रोफोन, वेब कैमरा, स्पीकर और इंटरनेट हैं तो आप गूगल की इस सेवा के जरिए भी अपने दोस्तों आदि से
बात कर सकते हैं। इसे यूज करने के दो तरीके हैं। गूगल ने वायस और वीडियो चैट के
लिए एक छोटा-सा 'प्लग इन' (इंटरनेट ब्राउजर में नया फीचर जोड़ने वाला सॉफ्टवेयर) फ्री उपलब्ध कराया है, जिसे गूगल टॉक (gtalk) की वेबसाइट से डाउनलोड कर इंस्टॉल किया जा सकता है। इसके बाद आप जी-मेल, आई-गूगल और ऑरकुट आदि में साइन-इन करके वीडियो चैट का मजा ले सकते हैं।
दूसरा तरीका है, 'गूगल टॉक' नामक इंस्टैंट मैसेंजर सॉफ्टवेयर को यूज करने का, जो कुछ-कुछ 'स्काइप' जैसा ही दिखता है। अपने गूगल अकाउंट से इस पर साइन-इन करके आप गूगल टॉक पर अपने दोस्तों से ऑडियो चैट भी कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे फाइल ट्रांसफर, टेक्स्ट चैट और ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए भी यूज कर सकते हैं। जहां प्लगइन के जरिए आप एक-दूसरे के वीडियो भी देख सकते हैं, वहीं गूगल टॉक ऑडियो तक ही सीमित हैं। इसमें वीडियो के लिए आपको प्लग-इन को यूज करना पड़ेगा लेकिन आप मोबाइल और लैंडलाइन पर कॉल नहीं कर सकते।

.jpg)
No comments
Post a Comment