Stay Connected..

mmmmmmmmmmmmmmmmmmmmm

Thursday, 29 August 2013

अपने हैंडसेट में कैसे एक्‍टीवेट करें 3जी

at 08:05

3जीसर्विस भारत में अब आम हो चुकी है, वहीं ज्‍यादातर ऑपरेटरों ने 3जी टैरिफ प्‍लान की कीमत भी काफी कम कर दी है। आपमें से कई लोग सोंच रहे होंगे जब 2जी में इंटनेट सर्फिंग हो जाती है तो 3जी की क्‍या जरूरत लेकिन 3जी के अपने फायदे हैं अगर आप फोन में नेट केवल सर्फिंग के लिए प्रयोग करते हैं तब तो 2जी से काम चल सकता है लेकिन अगर आप अपने स्‍मार्टफोन से पिक्‍चर और टिकट, रेलवे टिकट या फिर वीडियो कॉलिंग करते हैं तो आपको 3जी की जरूरत पड़ेगी क्‍योंकि 2जी की स्‍पीड में ये सभी काम करने में थोड़ी मुश्‍किलों का समाना करना पड़ सकता है। आप किसी भी सर्विस प्रोवाइडर का प्रयोग कर रहे हों 3जी सर्विस प्रयोग करने के लिए आपको सबसे पहले अपने सिम में 3जी सर्विस एक्‍टीवेट करनी होगी, 3जी सर्विस एक्‍टीवेट करने आपको अपने फोन से बस एक मैसेज करना होगा।

वोडाफोन 3जी मैसेज बॉक्‍स में लिखें: ACT3G इस नंबर पर भेजें: 111

एयरटेल 3जी मैसेज बॉक्‍स में लिखें: SMS 3G इस नंबर पर भेजें: 121

आईडिया 3 जी मैसेज बॉक्‍स में लिखें: ACT3G इस नंबर पर भेजें: 54777

एयरसेल 3जी मैसेज बॉक्‍स में लिखें: SMS START इस नंबर पर भेजें: 121

बीएसएनएल 3जी मैसेज बॉक्‍स में लिखें: SMS M3G इस नंबर पर भेजें: 53733

रिलायंस 3जी रिलायंस में 3जी एक्‍टीवेट करने के लिए कॉल करें 1800 100 3333
Read More>>>

Thursday, 2 May 2013

Opera 11

at 01:32

ओपेरा को ज्यादातर लोग मोबाइल ब्राउजर के तौर पर जानते हैं। वह ओपेरा मिनी वर्जन है। यूक्रेन में यह सबसे पॉप्युलर ब्राउजर है लेकिन भारत में यह इतना पॉप्युलर नहीं है। - ओपेरा को उसके क्लासी लुक और स्मार्ट फीचर की वजह से लोग पसंद करते हैं। इसे ज्यादा बैटरी खाने वाला ब्राउजर भी कहा जाता है। माइक्रोसॉफ्ट ने टॉप 5 ब्राउजर्स की बैटरी लाइफ का हाल ही में एक टेस्ट किया था, जिसमें आईई 9 और फायरफॉक्स 4 के मुकाबले ओपेरा की बैटरी लाइफ पर असर एक घंटे ज्यादा नेगेटिव था। - बाकी सभी ब्राउजर की तरह इसमें आपको टैब्ड ब्राउजिंग, पेज जूम, एंटी फिशिंग जैसे स्टैंडर्ड फीचर तो मिलते हीं है पेज हिस्ट्री भी क्रोम की तरह इसे खोलते ही नजर आती है। - फेवरिट पेज भी आप सेट कर सकते हैं जो आपको होम पेज पर नजर आएं, इसके लिए आप पसंदीदा वेबसाइट का यूआरएल टाइप करके उसे यहां सेट कर सकते हैं। - सिंक का फीचर आपको अपने मोबाइल के ओपेरा मिनी के साथ डेस्कटॉप पीसी वाली सेटिंग्स का इस्तेमाल करने में मदद करता है। इसके लिए ओपेरा अकाउंट खोलकर आप सेटिंग्स फिक्स कर सकते हैं। - स्पीड के मामले में हमें इसकी परफॉर्मेंस ठीक-ठाक लगी, फायरफॉक्स इसके मुकाबले कहीं ज्यादा तेज और क्लीन लगा। इसके अलावा पर्सनलाइजेशन में भी कुछ क्रोम और फायरफॉक्स वाला दम नजर नहीं आया।
Read More>>>

फ्लैश मेमरी

at 01:30

फोटो डिजिटल, गाने डिजिटल, विडियो डिजिटल.. जब सब कुछ डिजिटल हो जाए तो मेमरी डिजिटल क्यों न हो? अपने रोजाना के यूज में हमें अब ज्यादा-से-ज्यादा डेटा स्टोर करने और साथ लेकर चलने की जरूरत महसूस होने लगी है। डिजिटल मेमरी को साथ लेकर चलने के दो तरीके हो सकते हैं - एक तो एक्सटर्नल हार्ड डिस्क और दूसरी फ्लैश मेमरी, जिसमें पेन ड्राइव, मेमरी कार्ड और सॉलिड स्टेट ड्राइव (एसएसडी) जैसे ऑप्शन आते हैं। पिछली बार हमने आपको एक्सटर्नल डिस्क के बारे में बताया था। इस बार फ्लैश मेमरी के बारे में जानकारी दे रहें हैं क्या है फ्लैश मेमरी फ्लैश मेमरी स्टोरेज का वह ऑप्शन है जिसमें आप एक चिप में बिना पावर यूज किए डेटा स्टोर कर सकते हैं, इसे डिलीट और फिर स्टोर किया जा सकता है। इस चिप को फ्लैश ड्राइव, मेमरी कार्ड और एमपी 3 म्यूजिक प्लेयर में यूज किया जाता है। इसकी खासियत फास्ट रीड-एक्सेस टाइम और शॉक रजिस्टेंट का होना है। ये काफी ड्यूरेबल होती है और हार्ड डिस्क के मुकाबले कई गुना ज्यादा झटके भी झेल सकती हैं।
Read More>>>

ऐसे बनिए फेसबुक के उस्ताद

at 01:29

मेलबर्न: फेसबुक पर स्टेटस अपडेट करते हैं, मगर कोई लाइक ही नहीं करता और कॉमेंट करना तो दूर की बात! अगर आपकी प्रॉब्लम भी यही है तो आपके लिए फेसबुक का उस्ताद बनने का आइडिया है हमारे पास। एक स्टडी कहती है कि अगर आप फ्राइडे यानी शुक्रवार को अपनी एक फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दें तो फिर देखिए कि उस दिन आपके उस फोटो पर कैसे धड़ाधड़ कॉमेंट्स की बरसात होती है। एक वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यह स्टडी सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी वर्चू ने कराई है। इसमें कहा गया है कि फेसबुक पोस्ट पर आपको कितनी अटेंशन मिलती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने क्या पोस्ट किया है और कब पोस्ट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिंपल टेक्स्ट से बेहतर है कि कोई फोटो या विडियो अपलोड करें। हजार शब्दों में भी वह बात नहीं होती, जो एक पिक्चर बयान कर सकती है। विडियो अपलोड करने से कॉमेंट्स आने की 22 पर्सेंट उम्मीद बढ़ जाती है और फोटो डालने से 54 पर्सेंट। शुक्रवार के दिन लोग फेसबुक पर सबसे ज्यादा ऐक्टिव रहते हैं, वीकेंड के मुकाबले। अगर दोपहर से पहले फोटो अपलोड करें तो कॉमेंट्स आने की 65 पर्सेंट संभावना बढ़ जाती है।
Read More>>>

बंद नहीं, लॉग-ऑफ करें वेबसाइट

at 01:27

कोई वेबसाइट क्रॉस से बंद करने और लॉग-ऑफ करने में क्या फर्क है? वेबसाइट को हमेशा लॉग-ऑफ करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपका अकाउंट सेशन सही तरीके से टर्मिनेट होता है। वेबसाइट को लॉग-ऑफ नहीं करने से आपका अकाउंट सेशन वेबसाइट पर एक्टिव रहता है, जिससे उसे कोई भी हैक कर सकता है। लेकिन कुछ वेबसाइट्स इस तरीके से डिजाइन की जाती है कि अगर आप उसे कुछ देर तक यूज नहीं करते तो वह थोड़ी देर बाद अपने आप ही ऑटोमेटिकली लॉग-ऑफ हो जाती है। उदाहरण के तौर पर आप बैंकिंग की कुछ वेबसाइट्स देख सकते हैं। अगर आप वेबसाइट को बिना लॉग-ऑफ किए विंडो को बंद कर देते हैं तो वेबसाइट दोबारा लॉग-इन होने में कुछ टाइम ले सकती है, इसलिए वेबसाइट को क्रॉस से बंद करने की जगह हमेशा लॉग-ऑफ करना चाहिए। मुझे 40,000 रुपये तक में एंट्री लेवल का कोई गेमिंग पीसी बताइए। आपके सभी मल्टिमीडिया ऐप्लिकेशन और गेमिग के लिए यह जरूरी है कि आपको आपके पैसे की सही कीमत मिले। आप अपने बजट में एंट्री लेवल गेमिंग पीसी असेम्बल करा सकते हैं। एएमडी एथलॉन II X3 435 (2.9 GHz) - 3700 रुपये सभी एंट्री लेवल गेमिंग पीसी के लिए यह सीपीयू काफी अच्छा है क्योंकि इतने प्राइज में इनटेल में कोई सीपीयू उपलब्ध नहीं है। -MSI 785G-E51 या इसके बराबर - 4,200 रुपये -7.1 ऑडियो के साथ यह बोर्ड DDR3 RAM को स्पोर्ट करता है। इन सब खूबियों के कारण ही इसको सलेक्ट किया गया है। -1333 Mhz DDR3 2GB(दो पीस) - 5400 रुपये यह गेमिंग के लिए उपलब्ध सबसे बेहतर क्रन्रू है, साथ ही यह पीसी में गेमिंग के लिए जरूरी है। - सीगेट बाराकुडा हार्डडिस्क 1 TB 7200.12- 3,300 रुपये आप इसमें वेस्टर्न डिजिटल हार्ड डिस्क भी ले सकते हैं। - जीफोर्स GTS 250, 512MB DDR3 के साथ - 5900 रुपये - MSI कार्ड या इसी के जैसा कोई कार्ड लें। यह किसी भी गेमिंग पीसी के लिए जरूरी है। - मॉनिटर एलजी या डेल - 6,500 रुपये - साता डीवीडी राइटर - 1,000 रुपये - कैबिनेट कूलमास्टर एलीट ब्रैंडेड एसएमपीएस के साथ - 3700 रुपये - माइक्रोसॉफ्ट या लॉगीटेक के यूएसबी की-बोर्ड और माउस - 750 रुपये - लॉजिटेक या क्रिएटिव 2.1 स्पीकर्स 35650 - 1,500 रुपये
Read More>>>

कम्प्यूटर देरी से स्टार्ट होता है

at 01:26

अगर आपका कम्प्यूटर नॉर्मल स्टार्ट नहीं होता तो इसका मतलब है कि आपके पीसी के किसी सॉफ्टवेयर कॉम्पोनेंट या ड्राइवर में कुछ प्रॉब्लम है। इसके लिए आप अपने कम्प्यूटर को क्लीन बूट कर सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें स्टेप 1 : 1. पहले Start, फिर Run पर क्लिक करें। इसके बाद Msconfig टाइप करें और Ok पर क्लिक करें। 2. System Configuration Utility लिखा आएगा। General टैब पर क्लिक करें। इसके बाद Load System Services लिखा आएगा। इस पर टिक लगाएं और ह्रद्म पर क्लिक करें। जब लिखा आए, तब कम्प्यूटर को री-स्टार्ट कर दें। स्टेप 2 : 1. पहले Start, फिर Run पर क्लिक करें। इसके बाद Msconfig टाइप करें और Ok पर क्लिक करें। System Configuration Utility डायलॉग बॉक्स में जाकर General टैब पर क्लिक करें। इसके बाद Selective Start-up पर क्लिक करें। 2.फिर Process SYSTEM.INI file पर टिक हटाएं। 3. इसके बाद Process WIN.INI file पर टिक हटाएं। 4. Load Startup Items पर टिक हटाएं। वेरिफाई कर लें कि Load System Services और Use Original BOOT.INI पर टिक लगा हो। 5. Services टैब पर क्लिक करें। 6. Hide All Microsoft Services को सिलेक्ट करें। इससे कंप्यूटर को चलाने वाली सभी जरूरी सविर्स छिप जाएंगी। सिर्फ वे दिखेंगी, जिनसे शायद आपका कम्प्यूटर स्लो चल रहा है। अगर आप Disabled All ऑप्शन को सिलेक्ट कर लेते हैं तो ये सभी सर्विस Disabled हो जाएंगी। अगर आप इनमें से किसी सर्विस की पहचान रखते हैं, जैसे एंटी वायरस स्कैनर, इस सर्विस को Disabled न करें।
Read More>>>

कैसे मिले इंटरनेट की बेहतर स्पीड

at 01:24

इंटरनेट की स्पीड कई चीजों पर निर्भर करती है। मसलन आपके कंप्यूटर की स्पीड, मॉडम/राउटर और कंप्यूटर के बीच कनेक्शन की स्पीड और मॉडम/राउटर से आईएसपी तक की स्पीड। आपको यह बात समझ लेनी चाहिए कि इन तीनों में से जो स्पीड सबसे कम होगी, आपको अपने इंटरनेट पर वही स्पीड मिलेगी। चूंकि आप मॉडम के तौर पर मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए ऐसा मान सकते हैं कि आप जीपीआरएस का यूज कर रहे होंगे। हम यह भी मानकर चल रहे हैं कि आपके पास एक अच्छा कंप्यूटर है, जिसमें भरपूर रैम है। इसके अलावा आपके पास एक अच्छा प्रॉसेसर है, जिसकी हार्ड डिस्क में 5 से 7 जीबी का फ्री स्पेस है। अगर आप यूएसबी केबल के जरिए कंप्यूटर को मोबाइल से कनेक्ट करते हैं, तो कंप्यूटर और मोबाइल के बीच डेटा 300 से 400 मेगा बिट्स प्रति सेकंड की दर से ट्रांसफर होगा। ब्लूटुथ कनेक्शन की स्पीड करीब 3 मेगाबिट्स प्रति सेकंड है, जबकि जीपीआरएस कनेक्शन 50 किलोबाइट की दर से डेटा ट्रांसफर कर सकता है, जो ब्लूटुथ कनेक्शन के मुकाबले काफी कम है। यहां यह भी साफ है कि यूएसबी केबल ब्लूटुथ के मुकाबले 100 गुना तेज स्पीड दे सकता है। चूंकि कम स्पीड जीपीआरएस की वजह से है इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप केबल कनेक्शन का यूज कर रहे हैं या ब्लूटुथ कनेक्शन का, इंटरनेट आपको तब तक वही स्पीड देता रहेगा, जब तक आप 3जी कनेक्शन या किसी ऐसे मोबाइल कनेक्शन का यूज नहीं करते, जो अच्छी स्पीड देता हो।
Read More>>>